कैवल्योपनिषद् पर प्रवचन - वीडियो डाउनलोड
परम
पूज्य स्वामी शंकरानन्द जी चिन्मय मिशन के महान विभूति में से
थे। उनका सारा जीवन मिशन के आध्यात्मिक कार्यो को आगे बढ़ाने
में लगा रहा। गुरुदेव के कई ग्रंथो का हिन्दी अनुवाद करना और
पंचदशी जेसे ग्रन्थो की व्याख्या करना अपने जीवन में उनका
मुख्य योगदान रहा है। वो पुस्तकों से नहीं अपने अनुभव से
व्याख्या करते थे। हिन्दी अध्यात्मिक जगत को उनका योगदान
अतुलनीय है।
चिन्मय मिशन के बाबाजी (परम पूज्य स्वामी शंकरानन्द जी) जैसा की उनके शिष्य उन्हें प्रेमवश सम्बोधित करते थे, गुरुदेव के प्रिय शिष्यों में से थे। इसका बहुत श्रेय परम पूज्य स्वामी तेजोमयानन्द जी को जाता है, जो इस समय चिन्मय मिशन के प्रमुख है। उन्होनें ही इस महान सन्त को पहचान कर गुरुदेव से पहचान कराई थी। गुरुदेव से दीक्षा के बाद उनका सारा जीवन परिवर्तित हो गया। उपनिष्दों को तो जेसे वो जी रहे थे। जब वो चलते थे तो उनके शरीर के हिलने से ऐसा प्रतीत होता था की श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ हो रहा है।
कैवल्योपनिषद् पर 1998 में बाबाजी (परम पूज्य स्वामी शंकरानन्द जी) द्वारा मेरठ में शिविर का आयोजन हुआ था। परमात्मा कण कण में है। यह जगत ही परमात्मा का रुप है। शास्त्र कहते है जब तक गुरु के चरणों मे बैठकर श्रवण न किया जाये उपनिषद् सिर्फ शब्द है। अनुभव में नही आ सकता। ज्ञान जीवन में उतरे और अनुभव मे आये तब सफलता माने। अन्यथा बुद्धि विलास के लीए उपनिषद् की जरुरत नहीं।
चिन्मय मिशन के बाबाजी का शरीर तो आज हमारे साथ नहीं है। लेकीन उनकी आर्शीवाद से आज उनका यह वीडियो हमारे पास है। इसका पूरा श्रेय मेरठ के सींघल साहब को जाता है। अगर उन्होनें इस वीडियो को न सहेजा होता तो आज हमे यह प्राप्त नहीं हो सकती थी।
''जानेनैव तु कैवल्यम'' अर्थात् ज्ञान से ही कैवल्य (मोक्ष) प्राप्त होता है। आत्मज्ञान मोक्ष का साक्षात् साधन है। कैवल्यौपनिषद एक सुंदर ग्रन्थ है जिसकी भाषा में सरलता व मधुरता है और अर्थ में गहन गंभीरता है। अपनी अनुपम शैली में आत्मबोध कराकर यह उपनिषद् धयानाभ्यास की विधि का भी विशद वर्णन करता है जो साधको के लिए अत्यंत उपयोगी है।18 घंटे के इस प्रवचन को अगर ध्यान से सुना जाए तो अनुभव दुर नहीं।
हम इन्टरनेट आरकाईव का ह्रदय से आभार प्रकट करते है, जीनकी वजह से यह वीडियो इन्टरनेट पर उपलब्ध हो पाया है।
साधक जीनके पास इस वीडियो को देखने या
डाउनलोड करने के लीए ब्राडवेण्ड की सुवीधा नहीं है वो वीडियो
सी डी प्राप्त करने के लीए नीचे लीखे ई मेल पर अपने पते के साथ
ई मेल कर सकते है।
सी डी पर वीडियो उच्च स्तर का है। इन्टरनेट पर डाउनलोड समय को कम करने के लीए हमने वीडियो को जीप कीया है, जीसकी वजह से वीडियो की गुणवत्ता कम हुई है।
अगर डाउनलोड नहीं कर पा रहे है तो
सी डी प्राप्त करने के लिए
ई मेल करे- vedantijeevan@gmail.com