श्रीमद्भगवद्गीता पर प्रवचन-श्लोक दर श्लोक
परम
पूज्य स्वामी शंकरानन्द जी चिन्मय मिशन के महान विभूति में से
थे। उनका सारा जीवन मिशन के आध्यात्मिक कार्यो को आगे बढ़ाने
में लगा रहा। गुरुदेव के कई ग्रंथो का हिन्दी अनुवाद करना और
पंचदशी जेसे ग्रन्थो की व्याख्या करना अपने जीवन में उनका
मुख्य योगदान रहा है। वो पुस्तकों से नहीं अपने अनुभव से
व्याख्या करते थे। हिन्दी अध्यात्मिक जगत को उनका योगदान
अतुलनीय है। संपूर्ण
श्रीमद्भगवद्गीता
की व्याख्या 210 घंटे की इस प्रवचन में
स्वामी जी ने सारे गुथियों को सुलझा दिया है।
इस एमपी थ्री को हमने श्लोक दर श्लोक किया है। उन साधकों के लिए यह बहुत उपयोगी होगा, जो एक चुने हुए श्लोक को तुरंत दोहराना चाहेंगे।
