|
चिन्मय मिशन 20 से 30 साल के उम्र वाले कालेज स्नातक अविवाहित स्त्री एवं पुरुषों
को सांदीपनी
हिमालय,
सिद्वबाड़ी, हिमाचल प्रदेश
में
तीन वर्षीय
वेदान्त कोर्स का
अवसर प्रदान करता है। इस वेदान्त
कोर्स में वे उम्मीदवार
भाग लेते है
जो परिवारिक दायित्व से मुक्त हो, वेदान्त में गंभीर अध्ययन की रुची रखते हो
और मिशनरि भाव से ऋषियों के संदेश का प्रचार कर सकें । यह कोर्स पूर्णत:
आवासीय होता
है। इस वर्ष के अंतराल में कोई भी अवकाश या छुट्टी नहीं दी जाती।
अध्ययन की भाषा माध्यम हिन्दी होती है। कोर्स
के दौरान विद्यार्थियों का खाना , कपड़ा , किताबें, चिकित्सा सुविधा और रहने
का प्रबन्ध ट्रस्ट द्वारा किया जाता
है। कोर्स के समापन पर उनसे आशा है
होती है कि वे भारत तथा विदेश में चिन्मय मिशन के विभिन्न केन्द्रों में एक
समर्पित मिशनरि की तरह कार्य करेंगे ।
सांदीपनी
हिमालय,
सिद्वबाड़ी में
9वाँ
वेदान्त कोर्स आरम्भ हो चुका है।
आचार्यो की कृपा से अब इस वेदान्त शिक्षण सत्र का अध्धयन घर बैठे सी.डी पर
करने की सुविधा विशेष रुप से साधक भक्तों के विशेष अनुरोध पर करायी जा रही
है। 9वें सत्र मे अब
तक तत्व बोध और आत्म बोध प्रकरण ग्रंथों की सी डी उपलब्ध है। प्रत्येक सी डी
200 रु सहयोग राशी पर उपलब्ध होगी। पूरे शिक्षण सत्र की समस्त सी डी की सहयोग
राशी 10000 रु अनुमानित है। सी डी प्राप्त करने के लिए चिन्मय तपोवन ट्रस्ट,
सिद्वबाड़ी, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के नाम
बैंक ड्राफ्ट निचे लिखे
पते पर प्रेषित करें।
मुख्य
आचार्य,
सांदीपनी (हिम) , सिद्वबाड़ी, हिमाचल प्रदेश- 176057, भारत
फोन - 01892-234325
फेक्स- 01892-236199, ई-मेल-ctthm@sancharnet.in
**********
|